Skip to main content
Indian Food Recipes

#10729 – Gujarati Kadhi Recipe

By June 24, 2024No Comments

Ingredients: 1 कप दही,2 बड़ा चमच्च बेसन,1/4 छोटा चमच्च हींग,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 बड़ा चमच्च गुड – पाउडर कर ले,नमक – स्वाद अनुसार,1/4 छोटा चमच्च जीरा,1/4 राइ,1 इंच दाल चीनी,1 छोटा चमच्च अदरक – कस ले,2 हरी मिर्च – काट ले,1 बड़ा चमच्च घी,5 टहनी कढ़ी पत्ता – बारीक काट ले,1 बड़ा चमच्च हरा धनिया – काट ले

Time in minutes: 35 Servings: 4 Course: Main Course Diet: Vegetarian

Instructions: गुजराती कढ़ी को बनाने के लिए सबसे पहले दही में 2 कप पानी, हल्दी पाउडर, बेसन, हींग, गुड़ और नमक डाले. अच्छी तरह से मिलाए ताकि गाठ न पड़े. इस मिश्रण को एक सॉस पैन में डाले और उबलने दे. 8 से 10 मिनट तक उबलने दे. अब एक छोटी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. 15 सेकण्ड्स बाद इसमें कढ़ी पत्ता, दालचीनी, हरी मिर्च और अदरक डाले। इस तड़के को कढ़ी में डाले और 2 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और हरे धनिए से गार्निश करें। गुजराती कढ़ी को चावल या खिचड़ी के साथ रात के खाने के लिए परोसे.

Leave a Reply