Ingredients: 2 टमाटर,1 बड़ा चमच्च काबुली चना या छोला – उबाल ले,1 कप चना का पानी – चने को उबलने के लिए जिसे प्रयोग किया,1-1/2 छोटा चमच्च निम्बू का रस,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1/4 छोटा चमच्च हींग,2 छोटा चमच्च हरा धनिया – बारीक काट ले,1 छोटा चमच्च घी,1 छोटा चमच्च राइ,1 कली लहसुन – बारीक काट ले,5 कढ़ी पत्ता,5 कढ़ी पत्ता,1-1/2 जीरा,1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर,2 सुखी लाल मिर्च
Time in minutes: 30 Servings: 2 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: काबुली चना रसम बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. इसमें 2 कप पानी डाले और मिला ले.इस मिश्रण को सॉसपैन में डाले। इसमें हल्दी पाउडर, हींग, नमक डाले और 5 से 6 मिनट तक पका ले. एक मिक्सर ग्राइंडर में कढ़ी पत्ता, जीरा, काली मिर्च पाउडर, सुखी लाल मिर्च डाले और पीस ले. पाउडर बना ले और अलग से रख ले. चना को हल्का सा मैश कर ले. 5 से 6 मिनट के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला, चना और 1 कप चना का पानी डाले। उबाला आने तक पकाए।अब तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाई कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें लहसुन और कढ़ी पत्ता डाले। 20 सेकण्ड्स तक पकने के बाद इस तड़के को रसम में डाले और मिला ले. गरमा गरम परोसे। काबुली चना रसम को चाउ चाउ थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।