Skip to main content
Indian Food Recipes

#11032 – Aloo Paneer Kebab Recipe – Potato Paneer Kebab Recipe

By May 29, 2024No Comments

Ingredients: 200 ग्राम पनीर,3 आलू – उबाल ले,1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट,1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स,नमक – स्वाद अनुसार,तेल – प्रयोग अनुसार,1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स,1 बड़ा चम्मच तिल (सफ़ेद)

Time in minutes: 60 Servings: 5 Course: Appetizer Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: आलू पनीर कबाब रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार ले. आलू को एक प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी और नमक के साथ डाले। 4 से 5 सिटी आने तक पका ले.प्रेशर अपने आप निकलने दे. कुकर खोले, आलू का छिलका निकाले और मैश कर ले. पनीर को भी अपने हाथो से मैश कर ले. आलू और पनीर को एक बाउल में डाले और मिला ले. अब इसमें जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अब एक पैन में तेल गरम करें। अब मिश्रण के गोले बनाए, इन्हे ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें और तिल डाले। इन्हे पैन में डाले और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका ले.अगर आप बेक करना चाहते है तो पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए दोनों तरफ से पका ले. परोसे। आलू पनीर कबाब रेसिपी को पुदीना चटनी और इमली की चटनी के साथ बारिश के दिनों में परोसे। इसके साथ मसाला चाय भी परोस सकते है.

Leave a Reply