Ingredients: 1 लौकी – छीलकर काट ले,1 प्याज – बारीक काट ले,3 लहसुन – कस ले,1 टमाटर – बारीक काट ले,1 छोटा चमच्च जीरा,1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1 टहनी कढ़ी पत्ता,1 हरा धनिया – बारीक काट ले,तेल – प्रयोग अनुसार,नमक – स्वाद अनुसार
Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Dinner Diet: Diabetic Friendly
Instructions: लौकी टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, जीरा, प्याज, लहसुन और टमाटर डाले। 2 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कढ़ी पत्ता, नमक और लौकी डाले। 1/4 कप पानी डाले और 3 सिटी आने तक पका ले. 3 सिटी आने के बाद कुकर खोले और हरे धनिये से गार्निश करें। गरमा गरम परोसे। लौकी टमाटर की सब्ज़ी को बुरानी रायता औरर तवा पराठा के साथ रात के खाने के लिए परोसे।