Skip to main content
Indian Food Recipes

#10692 – Lemongrass Coconut Rice (Recipe In Hindi)

By June 29, 2023No Comments

Ingredients: 1 कप चावल – धो कर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दे,1/4 कप हरा बीन्स – बारीक काट ले,1/4 कप गाजर,1/4 कप ब्रोकली,1/4 कप हरे मटर,1 कप नारियल का दूध,1+1/2 कप पानी,1/2 छोटा चमच्च अदरक – कस ले,3 पूरी काली मिर्च – क्रश कर ले,1 स्टॉक लेमन ग्रास – 2 से 3 टुकड़े कर ले,2 छोटे चमच्च तेल,नमक – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 40 Servings: 5 Course: Lunch Diet: Vegetarian

Instructions: लेमनग्रास कोकोनट राइस बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें अदरक, सब्जिआ डाले और 2  मिनट के लिए पका ले. अब इसमें चावल डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अब इसमें नारियल का दूध, पानी, लेमन ग्रास, काली मिर्च, नमक डाले और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद , गैस की आंच कम करें, कढ़ाई को ढके और पानी के चले जाने तक पकाए। गैस बंद करें और 8 से 10 मिनट के लिए ढके रहने दे. अंत में सबको मिला ले और लेमन ग्रास निकाल दे. लेमनग्रास कोकोनट राइस को रेड थाई करी के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply