Ingredients: 200 ग्राम प्रॉन – शेल्ड,2 कप चावल – पके हुए,3 टमाटर – बारीक काट ले,1 प्याज – बारीक काट ले,5 कली लहसुन,1 इंच अदरक,3 हरी मिर्च,1 टहनी कढ़ी पत्ता,1 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,2 लॉन्ग,1/2 inch दाल चीनी,2 इलाइची,2 तेज पत्ता,शक्कर – चुटकी भर,1 छोटा चमच्च गोडा मसाला,1/4 छोटा चमच्च हींग,1 छोटा चमच्च जीरा,तेल – प्रयोग अनुसार
Time in minutes: 50 Servings: 2 Course: Lunch Diet: Non Vegeterian
Instructions: कोलम्बी भात बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.10 सेकण्ड्स के बाद इसमें जीरा, लॉन्ग, इलाइची, दाल चीनी और तेज पत्ता डाले। 30 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज, कढ़ी पत्ता, लहसुन, अदरक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले.प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और 3 से 5 मिनट तक पकने दे. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, प्रॉन्स डाले और प्रॉन्स के अच्छी तरह पकने तक पका ले.अब इसमें चावल डाले, मिलाए और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।कोलम्बी भात को बूंदी रायता या टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ रात के खाने के लिए परोसे।