Skip to main content
Indian Food Recipes

#9091 – Potlakaya Perugu Pachadi Recipe

By September 30, 2022No Comments

Ingredients: 1 कप चिचिंडा – (स्नेक गौर्ड़),1 कप दही,1/2 कप नारियल – कस ले,1 छोटा चमच्च तेल,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1 सुखी लाल मिर्च – तोड़ ले,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1/2 छोटा चमच्च राइ,1 छोटा चमच्च तेल,1/4 छोटा चमच्च हींग

Time in minutes: 40 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Diabetic Friendly

Instructions: पोटलाकया पेरुगु पचड़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें चिचिंडा, नमक डाले, कढ़ाई को ढके और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले. बिच बिच में मिलते रहे. चिचिंडा के पक जाने के बाद, इसमें कसा हुआ नारियल, हल्दी पाउडर डाले और मिला ले. ठंडा होने के लिए अलग से एक बाउल में रख ले. अब तड़के के लिए, एक तड़का पैन में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, राइ डाले और तड़कने दे. अब इसमें सुखी लाल मिर्च, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. नारियल और चिचिंडा के मिश्रण में दही और तड़का डाले और मिला ले. पोटलाकया पेरुगु पचड़ी को चावल, टमाटर प्याज सांबर, पापड़ और मसाला छास के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

Leave a Reply