Ingredients: 1 कप मूंगफली – सेक ले,2-1/2 कप पानी,2 छोटे चमच्च शक्कर,1/4 कप छास – या 4 कोकम,2 छोटे चमच्च जीरा,घी – प्रयोग अनुसार,3-4 हरी मिर्च – बारीक काट ले,नमक – स्वाद अनुसार,3 टहनी हरा धनिया – काट ले
Time in minutes: 15 Servings: 2 Course: Lunch Diet: Vegetarian
Instructions: दनयाचि आमटी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को एक ब्लेंडर में डाले और पेस्ट बना ले. पिस्टे वक़्त थोड़े पानी का प्रयोग करें। एक सॉसपैन में मूंगफली का पेस्ट, पानी, नमक, कोकम (वैकल्पिक) और शक्कर डाले। मिला ले और 5 से 6 मिनट तक पकने दे. अगर अपने कोकम का प्रयोग नहीं किया है तो इसमें छास डाले और मिला ले. 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए और गैस बंद कर दे. तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी डाले। इसमें जीरा, हरी मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. इस तड़के को करी में डाले और मिला ले. गरमा गरम परोसे। दनयाचि आमटी को साबूदाना खिचड़ी के साथ व्रत के दिनों के लिए परोसे।