Ingredients: 1 कप तिल (सफ़ेद),1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चमच्च इमली का पानी,1-2 छोटा चमच्च दही,1/2 छोटा चमच्च निम्बू का रस,नमक – स्वाद अनुसार,1/2 छोटा चमच्च राइ,हींग
Time in minutes: 15 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Vegetarian
Instructions: नुव्वुला पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई गरम कर ले. इसमें तिल डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. ठंडा होने दे और ब्लेंडर में डाल दे. इसमें लाल मिर्च पाउडर, इमली का पानी और नमक डाले। इस को पीस ले. एक बाउल में निकाल ले. इसमें दही और निम्बू का रस डाले।अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें हींग और राइ डाले। 10 सेकण्ड्स तक पकने दे और फिर इसे पचड़ी में डाल दे. नुव्वुला पचड़ी को टमाटर प्याज सांबर, चाउ चाउ थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।