Ingredients: 1 कप चना दाल,3/4 कप शक्कर – पीसी हुई,1 छोटा चमच्च इलाइची पाउडर,2 बड़े चमच्च घी,1 बड़े चमच्च पिस्ता – टुकड़े कर ले (गार्निश के लिए )
Time in minutes: 50 Servings: 15 Course: Dessert Diet: Vegetarian
Instructions: बेसन लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में चना दाल को सुनहरा होने तक सेक ले. चना दाल सिकने के बाद उसे ठंडा होने के लिए अलग से रख दे. अब एक फ़ूड प्रोसेसर में सिकी हुई चना दाल, शक्कर, इलाईची पाउडर डाले और पीस ले. अब इस चना दाल को एक बाउल में निकले और उसमे घी डाले। अपने हाथो का प्रयोग करके उसे अच्छी तरह से मिला ले. नरम होने के बाद उसकी छोटे छोटे गोले बना ले और उसे पिस्ते से गणसिह करें। थोड़े दिन के लिए इन्हे आप एयर टाइट कंटेनर में रख सकते है. बेसन लड्डू को आने वाले त्यौहार के लिए बनाए और इसका आनंद ले.