Skip to main content
Indian Food Recipes

#7413 – Shahi Vegetable Pulao Recipe – Shahi Vegetable Pulao

By August 23, 2022No Comments

Ingredients: 1 कप चावल,1 छोटा चमच्च जीरा,1 इंच दाल चीनी,2 इलाइची,केसर – थोड़ा,1/4 कप दूध – गरम,2 हरी मिर्च – सीधा काट ले,नमक – स्वाद अनुसार,1 बड़ा चमच्च घी,2 टहनी पुदीना,2 गाजर – छीलकर पतला काट ले,1/2 कप गोभी – छोटा छोटा काट ले,1/4 कप काजू,1/4 कप किशमिश,नमक – स्वाद अनुसार,Salt – to taste

Time in minutes: 75 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian

Instructions: शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो कर 30 मिनट के लिए भिगो ले.एक कटोरी में गरम दूध ले और उसमे केसर डाले। मिलाए और 10 मिनट के लिए अलग से रख दे. अब एक सॉसपैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, दाल चीनी, लॉन्ग, इलाइची और हरी मिर्च डाले। 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले.  अब इसमें चावल, नमक, केसर वाला दूध और 2 कप पानी डाले।  आंच को तेज करें और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद आंच धीमा कर ले. सॉसपैन को ढके और चावल के पक जाने तक पकाए। गैस बंद करें और 10 मिनट के लिए चावल को ढका रहने दे. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें गाजर, गोभी, नमक डाले और सब्ज़िओ के नरम होने तक पका ले. गैस बंद कर ले. दूसरी कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें काजू डाले। सुनहरा होने तक पका ले. अब इसमें किशमिश डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अलग से निकाल के रख दे. अब सॉसपैन से ढक्कन हटाए और इसमें पुदीना के पत्ते, सब्जिआ और नट्स डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले और परोसे. शाही वेजिटेबल पुलाव को दाल मखनी, पनीर बटर मसाला और फुल्के के साथ सप्ता अंत के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply