Ingredients: 500 ग्राम मटन – मीन्स किया हुआ (कसा हुआ),1/2 बड़ा चम्मच लहसुन – पेस्ट,1/2 बड़ा चम्मच अदरक – पेस्ट,1 प्याज – बारीक काट ले,4 बड़े चम्मच हरा धनिया – बारीक काट ले,3 बड़े चम्मच पुदीना – बारीक काट ले,2 हरी मिर्च – बारीक काट ले,2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 आलू – उबालकर मैश कर ले,नमक – स्वाद अनुसार,2 लौंग -,1/2 इंच दालचीनी – पाउडर कर ले,तेल – प्रयोग अनुसार,ब्रेड क्रम्ब्स – प्रयोग अनुसार
Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Appetizer Diet: Non Vegeterian
Instructions: पारसी मटन कटलेट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अपने हाथो के बिच में दबाकर पानी निकाल ले.अब मटन को एक बाउल में डाले। इसमें अदरक, लहसुन, प्याज, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, आलू, नमक, लॉन्ग, दालचीनी डाले और अक्कजी तरह से मिला ले. अब लेमन साइज बाल ले और उसको अच्छी तरह से गोल बोल के आकार में बना ले. अब हाथो के बिच में रखें और प्रेस करके फ्लैट करले। बाकी सारे कटलेट भी ऐसे बना ले.अब कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में डाले और कोट कर ले. अलग से रख दे. एक पैन में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद इसमें टिक्की डाले और दोनों तरगफ से सुनहरा भूरा होने तक पका ले. पारसी मटन कटलेट रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और सिरका प्याज के साथ परोसे।