Ingredients: 1/2 कप कुलीथ दाल,3 कप पानी,1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1 बड़ा चम्मच घी,1/2 छोटा चम्मच राइ,1/2 छोटा चम्मच जीरा,1/4 छोटा चम्मच हींग,1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट,1 प्याज – काट ले,1 टमाटर – काट ले,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,हरा धनिया – काट ले
Time in minutes: 510 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: कुलीथ दाल रेसिपी बनाने के लिए, सबसे पहले कुलीथ दाल को 1 कप पानी में रात भर भिगो दे. अब इसे एक प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, नमक, हल्दी पाउडर के साथ डाले, कुकर बंद करें और 6 से 7 सिटी आने तक पका ले.कुकर बंद करें और प्रेशर निकलने तक पका ले. एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और तड़कने दे. राइ के तड़कने के बाद इसमें हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले.प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले. कढ़ाई को ढके और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.अब इसमें दाल डाले, कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। कुलीथ दाल रेसिपी को भिंडी मसाला, लौकी रायता और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।