Skip to main content
Indian Food Recipes

#7194 – Saag Tofu Recipe

By June 26, 2024No Comments

Ingredients: 250 ग्राम टोफू – काट ले,300 ग्राम पालक,300 ग्राम सरसों,2 इंच अदरक,4 हरी मिर्च – काट ले,1/4 कप टमाटर प्यूरी,8 लहसुन – पीस ले,1 छोटा चमच्च जीरा,हींग – चुटकी भर,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,2 बड़े चमच्च मक्की का आटा,3 सुखी लाल मिर्च,1 छोटा चमच्च तेल,1 छोटा चमच्च घी,पानी – प्रयोग अनुसार

Time in minutes: 60 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: साग टोफू बनाने के लिए सबसे पहले सरसों और पालक को धो ले. दोनों को काट कर 5 मिनट के लिए स्टीम कर ले. इसके बाद दोनों को थोड़ा ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद एक ब्लेंडर में डाले और प्यूरी बना ले. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें टोफू के टुकड़े डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. पकने के बाद अलग से निकाल ले. उसी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें हींग, लहसुन, हरी मिर्च डाले और 1 मिनट तक पकने दे. 1 मिनट के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद इसमें पालक और सरसों की प्यूरी और मक्के का आटा डाले। नमक डाले और 5 मिनट तक पकने दे. 5 मिनट के बाद गैस बंद करें और परोसे. साग टोफू को मक्की की रोटी और बुरानी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

Leave a Reply