Ingredients: 1 कप टमाटर प्यूरी,2 कली लहसुन,1 प्याज – काट ले,1 इंच अदरक,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1/4 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,तेल – प्रयोग अनुसार,1/2 छोटा चमच्च जीरा,2 बड़े चमच्च क्रीम,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 प्याज – बारीक काट ले,2 हरी मिर्च – बारीक काट ले,1 इंच अदरक – कस ले,1 शिमला मिर्च (हरी) – बारीक काट ले,1 टमाटर – बारीक काट ले,3/4 कप मेथी – बारीक काट ले,2 छोटे चमच्च कसूरी मेथी,200 ग्राम पनीर – क्रम्ब्ल कर ले,नमक – स्वाद अनुसार,लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार,तेल – प्रयोग अनुसार,4 टहनी हरा धनिया – बारीक काट ले
Time in minutes: 55 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: मेथी पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले. टमाटर की प्यूरी बना ले और पनीर को क्रम्ब्ल कर ले. अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अरदक और लहसुन डाले और प्याज के सुनहरा होने तक पकाए। इसे ठंडा होने दे और फिर एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. उसी कढ़ाई में फिर से इस पेस्ट को डाले। आंच को मध्यम रखे. 1 मिनट बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे. 2 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले। मिला ले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे. थोड़ा मक्खन, नमक डाले और मिला ले. 1 मिनट बाद क्रीम डाले और गैस बंद कर ले. अब हम पनीर भुर्जी बनाएंगे। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च डाले और प्याज और शिमला मिर्च के नरम होने तक पका ले. अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, मेथी, कसूरी मेथी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे. अब इसमें पनीर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाले। मिला ले और 2 मिनट तक पकाए। इस भुर्जी को टमाटर ग्रेवी में डाले और मिला ले. 2 से 3 मिनट के लिए पकाए। पकने के बाद गैस बंद करें, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। मेथी पनीर भुर्जी को पंचमेल दाल, टमाटर प्याज ककड़ी का रायता और फुल्के के साथ रात के खाने के लिए परोसे।