Ingredients: 1 कप हरी मूंग दाल,2 प्याज – काट ले,2 टमाटर – काट ले,1 इंच अदरक – कस ले,4 कली लहसुन – काट ले,2 हरी मिर्च,1 छोटा चम्मच तेल,1 छोटा चम्मच जीरा,1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 छोटा चम्मच घी,1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,हरा धनिया – काट ले
Time in minutes: 40 Servings: 2 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: पंजाबी साबुत मूंग की दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह से धो ले और 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दे. अब एक प्रेशर कुकर में दाल के साथ 3 कप पानी, नमक, हल्दी पाउडर डाले और कुकर बंद कर दे. 1 सिटी आने के बाद आंच धीमी कर ले और 6 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे. कुकर खोले और अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसुन डाले और प्याज के भूरा होने तक पका ले. प्याज के भूरा होने के बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले. अब इसमें पकी हुई दाल डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले.इस तड़के को निम्बू के रस के साथ दाल में डाले और अच्छी तरह से मिला ले. हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। पंजाबी साबुत मूंग की दाल रेसिपी को सेव टमाटर की सब्ज़ी, लौकी रायता और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।