Skip to main content
Indian Food Recipes

#6576 – Dhaba Style Egg Curry

By March 22, 2024No Comments

Ingredients: 4 अंडे – उबाल ले,तेल – प्रयोग अनुसार,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1/2 छोटा चमच्च राइ,1/4 छोटा चमच्च हींग,3 लॉन्ग,1 तेज पत्ता,1 बड़ी इलाइची,2 इलाईची,7 सुखी लाल मिर्च,1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट,1 प्याज – बारीक काट ले,2 टमाटर – प्यूरी,1 बड़ा चमच्च दही,1 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,पानी – प्रयोग अनुसार,हरा धनिया – थोड़ा

Time in minutes: 90 Servings: 4 Course: Dinner Diet: Eggetarian

Instructions: ढाबा स्टाइल अंडे की करी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 2 से 3 मिनट तक पका ले. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस ले. अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें हल्दी पाउडर और उबले हुए अंडे डाले। चारो तरफ से तल ले और अलग से रख ले. अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, राइ, हींग, तेज पत्ता, बड़ी इलाइची, इलाइची और लॉन्ग डाले। 20 सेकण्ड्स बाद इसमें लाल मिर्च का पेस्ट डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे. 30 सेकण्ड्स के बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकने दे. नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकाए। 2 मिनट के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। 3 से 4 मिनट तक पकने दे. 3 से 4 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 5 मिनट तक पकाए. 5 मिनट के बाद इसमें दही और थोड़ा पानी डाले।अच्छी तरह से मिला ले, पैन को ढके और 8 से 10 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद इसमें अंडे डेल और मिला ले. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे. ढाबा स्टाइल अंडे की करी को बुरानी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

Leave a Reply