Ingredients: 1/2 cup tur dal – cook, 2 tomatoes – chopped, 1/2 cup orange juice – (orange juice), 1 teaspoon lemon juice, 1/4 teaspoon turmeric powder, salt – as per taste, Coriander – Chopped, 1/4 teaspoon Asafoetida, 1 teaspoon Orange Zest, 1 teaspoon Ghee, 1/2 teaspoon Rye, 1 teaspoon Whole Black Pepper, 2 teaspoons Cumin Seeds, 5 Curry Leaves, 1 Red Chili Powder, 2 teaspoons Arhar Dal
Time in minutes: 35 Servings: 2 Course: Lunch Diet: Vegetarian
Instructions: ऑरेंज रसम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में 2 गिलास पानी, टमाटर, हल्दी पाउडर, हींग, नमक और ऑरेंज ज़ेस्ट डाले। गैस चालू करें और इस मिश्रण 10 से 15 मिनट के लिए उबलने दे. रसम पाउडर बनाने के लिए एक कढ़ाई को गरम करें। इसमें काली मिर्च, जीरा, कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, अरहर दाल डाले और 1 से 2 मिनट के लिए पका ले. ठंडा होने के बाद पीस ले. अलग से रख दे. 10 से 15 मिनट के बाद इसमें पकी हुई तुअर दाल डाले। अब इसमें पिसा हुआ रसम पाउडर का मसाला डाले। अच्छी तरह मिलाए और 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे. 4 से 5 मिनट के बाद, गैस बंद कर ले. अब इसमें संतरे का रस, निम्बू का रस डाले और मिला ले.अब हम इसके लिए तड़का बनाएँगे। एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे. इस तड़के को रसम में डाले, मिलाए और हरे धनिये से गार्निश करें। ऑरेंज रसम रेसिपी को चावल, बीटरूट थोरन और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।