Ingredients: 6 आलू,1 छोटा चमच्च जीरा,2 सुखी लाल मिर्च,1 छोटा चमच्च अदरक पाउडर,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,1 छोटा चमच्च हींग,हरा धनिया – गार्निश के लिए (थोड़ा)
Time in minutes: 45 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian
Instructions: निरामिष आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो ले. अब आलू को प्रेशर कुकर में 2 सिटी आने तक पका ले और ठंडा होने के बाद उसे छीलकर मैश (बड़े टुकड़े) कर ले. अब एक बाउल में अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर का थोड़ा पानी डालकर मिश्रण बना ले. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च और जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग डाले और गैस बंद कर ले. अब इसमें मसल डाले, मिलाए और गैस फिर से चालू कर ले. इसमें मैश किये हुए आलू और स्वाद अनुसार नमक डाले। 1 मिनट तक पकने के बाद, इसमें पानी डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और 5 से 6 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद, गैस बंद करें और परोसे। निरामिष दम आलू को बंगाली लुची और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।