Skip to main content
Indian Food Recipes

#8824 – Besan Methi Paratha Recipe

By February 5, 2023August 15th, 2024No Comments

Ingredients: 2 बड़े चम्मच तेल,1/2 कप बेसन,1/4 छोटा चम्मच हींग,1/2 छोटा चम्मच अजवाइन,1 छोटा चम्मच जीरा,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,1 छोटा चम्मच अमचूर,1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1-1/2 कप मेथी – बारीक काट ले,2 कप गेहूं का आटा,पानी – प्रयोग अनुसार,नमक – स्वाद अनुसार,घी – प्रयोग अनुसार

Time in minutes: 30 Servings: 4 Course: North Indian Breakfast Diet: Vegetarian

Instructions: बेसन मेथी पराठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम पराठे के लिए मसाला बनाएँगे। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, अजवाइन, हींग डाले और जीरा को तड़कने दे. तड़कने के बाद इसमें बेसन डाले और माध्यम आंच पर पकने दे. बेसन के हल्का भूरा होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और मिला ले.1 मिनट के बाद इसमें मेथी डाले और नरम होने तक पका ले. गैस बंद करें और मसाले को ठंडा होने दे.पराठा का आटा बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में आटा, नमक डाले मिला ले. अब थोड़ा थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह गुंद ले. बिच में थोड़ा तेल डाले और अच्छी तरह से गुंद ले. ढके और अलग से रख दे. एक तवे को गरम कर ले. आटे का हिस्सा ले और 2 डायमीटर की गोल रोटी बना ले. अब इसके बिच में मसाला डाले और सारे कोनो से बंद कर ले. इसको अपने हाथ से फ्लैट कर ले और फिर से बेल ले. अब इस पराठे को तवे पर डाले और चारो तरफ घी या तेल डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सिकने तक पका ले. परोसे। बेसन मेथी पराठा रेसिपी को बूंदी रायता और आम छुन्दा अचार के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।

Leave a Reply