Ingredients: 500 grams Tindora – chopped, 1/2 cup coconut – grated, 2 green chillies, 2 sprig curry leaves, 1/2 teaspoon cumin seeds, 1/2 teaspoon mustard, 1/2 teaspoon turmeric powder, salt – to taste accordingly
Time in minutes: 25 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian
Instructions: कोवक्का थोरन बनाने के लिए सबसे पहले टिन्डोरे को सबसे पहले प्रेशर कुकर में 2 चमच्च पानी के साथ डाले और नरम होने तक पका ले. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और जीरा डाले और पीस ले. इस मिश्रण को टिन्डोरे में डाले और मिला ले. अलग से रख दे. अब तड़के के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले. अब इसमें कढ़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डाले. इस मिश्रण को सब्ज़ी में डाले और मिला ले. नमक डाले, मिलाए और परोसे। कोवक्का थोरन को टमाटर प्याज सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।