Skip to main content
Indian Food Recipes

#1493 – Strawberry Chutney Recipe – Strawberry Chutney Recipe

By July 29, 2023No Comments

Ingredients: 230 ग्राम स्ट्रॉबेरी – काट ले,3 बड़े चम्मच गुड़ – चुरा बना ले,1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस,1 इंच अदरक – कस ले,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1/2 छोटा चम्मच जीरा,1/4 छोटा चम्मच तेल,नमक – स्वाद अनुसार,लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार,कसूरी मेथी – प्रयोग अनुसार

Time in minutes: 30 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Vegetarian

Instructions: स्ट्रॉबेरी चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में स्ट्रॉबेरी, गुड़, निम्बू का रस डाले और गैस चालू कर दे. तब तक पकाए जब तक स्ट्रॉबेरी एक दम नरम न हो जाए और गुड़ बिलकुल पिघल जाए. अब इसमें हल्दी पाउडर, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाले और चटनी के गाढ़ा होने तक पका ले. गैस बंद करें और चटनी को एक बाउल में डाल दे. अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे. तड़कने के बाद इसे चटनी में डाले, मिलाए और कसूरी मेथी से गार्निश करें। स्ट्रॉबेरी चटनी रेसिपी को ओट्स और वेजिटेबल कबाब और प्याज पुदीना कचुम्बर के साथ परोसे.

Leave a Reply