Ingredients: 1 kg tomatoes, 3/4 kg sugar, salt – as per taste, 2 tbsp lemon juice, 2 cinnamon – make powder, 6 long – make powder
Time in minutes: 50 Servings: 10 Course: World Breakfast Diet: Vegetarian
Instructions: टमाटर जैम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धो ले. अब इसमें क्रॉस स्लिट (X) लगाए और अलग से रख दे. एक सॉसपैन में पानी उबाल ले. इसमें टमाटर डाले और 5 से 10 मिनट के लिए उबाल ले. गैस बंद करें और टमाटर को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद, छिल्का निकाल ले. अब इसे दबा कर इसके बीज और थोड़ा रस निकाल ले. अब टमाटर को बिलकुल बारीक काट ले. एक कढ़ाई में टमाटर डाले और 15 मिनट के लिए तेज आंच पर पका ले. अब इसमें शक्कर, दालचीनी, लॉन्ग पाउडर डाले और मिला ले. इस मिश्रण को उबलने दे. बिच बिच में मिलाते रहे. गाढ़ा हो जाने के बाद, गैस धीमा करें। जब यह मिश्रण सॉस की तरह लगाने लगें तब निम्बू का रस डाले, मिलाए और गैस बंद कर दे. 10 मिनट के लिए ठंडा होने दे और फिर गिलास की बोतल में डाल दे. परोसे। टमाटर जैम रेसिपी को ब्रेड टोस्ट, फल और मसाला चाय के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। आप इसे पराठा के साथ भी परोस सकते है.