Skip to main content
Indian Food Recipes

#915 – Mushroom Curry (Recipe)

By December 6, 2024No Comments

Ingredients: 200 ग्राम बटन मशरुम – काट ले,2 प्याज – बारीक काट ले,2 टमाटर – बारीक काट ले,2 लॉन्ग लहसुन – कस ले,15 काजू,1/2 इंच अदरक – कस ले,1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1/4 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,1 बड़ा चमच्च तेल,हरा धनिया – बारीक काट ले,पानी – प्रयोग अनुसार,नमक – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 45 Servings: 3 Course: Dinner Diet: Vegetarian

Instructions: मशरुम करी को बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गरम पानी में 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दे. काजू का पेस्ट बना ले और इसे अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें मशरुम डाले और 3 मिनट के लिए पका ले. मशरुम को अलग से रख दे. अब उस कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें प्याज डाले और उनके भूरा होने तक पकने दे. भूरा होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन डाले और 2 मिनट के लिए पकाए। 2 मिनट बाद इसमें टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डाले। टमाटर के नरम होने तक पकाए। नमक डाले और मिला ले. इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकाए। थोड़ा पानी डाले और 3 मिनट के लिए पकने दे. इसमें पके हुए मशरुम और गर्म मसाला डाले। 1 से 2 मिनट तक पकने दे. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। मशरूम करी को बूंदी रायता, तवा पराठा और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply