Skip to main content
Indian Food Recipes

#860 – Carrot Pachadi With Coconut Recipe – Carrot Coconut Pachadi Recipe

By March 30, 2024No Comments

Ingredients: 2 गाजर,3 बड़े चमच्च नारियल – कस ले,1 हरी मिर्च,2 टहनी हरा धनिया – काट ले,2 कप दही,नमक – स्वाद अनुसार,1 छोटा चमच्च तेल,1/2 छोटा चमच्च राइ,1/4 छोटा चमच्च काली उरद दाल,1/4 छोटा चमच्च हींग,1 टहनी कढ़ी पत्ता,1 सुखी लाल मिर्च

Time in minutes: 15 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Vegetarian

Instructions: गाजर नारियल पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही के साथ थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह फेट ले. अलग से रख ले. मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, धनिया, हरी मिर्च डाले और अच्छी तरह पीस ले. निकाल कर अलग से रख ले.उसी जार में गाजर डाले और पेस्ट बना ले. दोनों पेस्ट को दही में नमक के साथ डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें हींग, कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर डाले और 20 सेकण्ड्स के पका ले. इस तड़के को पचड़ी में डाले और मिला ले. गाजर नारियल पचड़ी रेसिपी को चावल, कीरई सांबर और चाउ चाउ थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.  

Leave a Reply