Ingredients: 1 कप चावल – 1 कप चावल (बासमती या 4 तरह के मिश्रित चावल ),1/4 कप खस खस – 1/4 कप खसखस,1/4 कप दूध – 1/4 कप दूध,केसर – चुटकीभर केसर,100 ग्राम पनीर – टुकडे कर ले,2 बड़े चमच्च घी,4 लॉन्ग,1 दालचीनी,1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च,4 इलाइची,2 दगडफूल,10 काजू,10 बादाम – आधी काटी हुई,2 बड़े चमच्च किसमिस,नमक – स्वादानुसार,1/4 कप गाजर – बारीक काटा हुआ,1/4 कप हरे मटर
Time in minutes: 45 Servings: 2 Course: Dessert Diet: Vegetarian
Instructions: फूलकारी पुलाव बनाने के लिए सबसे ेहले खसखस और चावल को उबाल ने रखे । 80% ही पकने चाहीये । छन्नी मे छानकर रख दे।दूध को हल्का गर्म कर केसर भिगोकर रख दे।कढाई मे घी डालकर मध्यम आंच पर सूखे मसाले दालचीनी , इलाइची , काली मिर्च , लौंग और दगडफूल को भूने। सभी सूखे मेवे बादाम , काजू और किशमिश डालकर भून ले। पनीर, मटर और गाजर डालकर 1 से 2 मिनट तक भून ले। चावल, खसखस ,नमक और केसर वाला दूध डालकर पकने दे।तैयार है फूलकारी पुलाव। फूलकारी पुलाव को दिन के खाने के लिए बूंदी रायते के साथ परोसे।