Skip to main content
Indian Food Recipes

#8735 – Sweet Potato Dal Recipe

By December 5, 2024No Comments

Ingredients: 1 कप मसूर दाल,1 कप शकरकंदी – काट ले,1 बड़ा चमच्च नारियल का तेल  – कोई भी चलेगा,2 प्याज – बारीक काट ले,1 टमाटर – बारीक काट ले,1 छोटा चमच्च जीरा,4 हरी मिर्च – काट ले,5 लहसुन – छीलकर काट ले,1-1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,5 कढ़ी पत्ता,1/2 छोटा चमच्च नमक,2 कप्स पानी,1 छोटा चमच्च तेल,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1/2 छोटा चमच्च काली उरद दाल (स्प्लिट),1/2 छोटा चमच्च राइ,हरा धनिया – थोड़ा

Time in minutes: 45 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian

Instructions: शकरकंदी की दाल बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को पानी में 1 घंटे के लिए भिगो ले।अब एक प्रेशर कुकर में दाल के साथ प्रयोग अनुसार पानी डाले और 2 सिटी आने तक पकाए। 2 सिटी आने के बाद, गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमे जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें हरी मिर्च और लहसुन डाले। लहसुन को भूरा होने तक पकाए। अब प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए, अब इसमें कटे हुए टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए।अब बताए हुए मसाले डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अब इसमें शकरकंदी और पानी डाले और शकरकंदी के पकने तक पकाए। शकरकंदी के पकने के बाद उसमे नमक डाले। आंच को धीमा करें और 5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद बंद करें और गरमा गरम परोसे। शकरकंदी की दाल को लौकी बड़ी की सब्ज़ी, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोस सकते है.

Leave a Reply