Ingredients: 250 g small potatoes, 12 cloves garlic – chopped, 1 tbsp oil, 1 tsp cumin, 3/4 cup gram flour, 1 tbsp coriander powder, 1 tsp garam masala powder, 1 tbsp red chilli powder, 1 / 2 tsp turmeric powder, 1/2 cup yogurt, salt – as per taste, 1 tbsp green coriander – cut
Time in minutes: 45 Servings: 2 Course: Side Dish Diet: Vegetarian
Instructions: गुजराती लसनिया बटाटा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर, छिलका निकाल ले और अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें आलू डाले और उनके सुनहरे होने तक पका ले. अलग से रख दे. उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे. जीरा के तड़कने के बाद इसमें लहुसन डाले और 30 से 40 सेकण्ड्स के लिए पका ले.अब इसमें बेसन डाले और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर सेक ले. 5 मिनट के बाद इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले.गैस बंद करें, इसमें दही, थोड़ा पानी डाले और मिला ले. गैस फिर से चालू करें। ग्रेवी के गाढ़े होने के बाद इसमें तले हुए आलू डाले, नमक डाले और मिला ले. गैस बंद करें और परोसे। गुजराती लसनिया बटाटा रेसिपी को पालक दाल, लौकी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।