Ingredients: 3/4 कप काली उरद दाल,1/4 कप राजमा,1 छोटा चमच्च जीरा,1 इंच दाल चीनी,3 लॉन्ग,2 बड़ी इलाइची,2 टमाटर – प्यूरी बना ले,1 हरी मिर्च – बारीक काट ले,1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,2 छोटे चमच्च अदरक पाउडर,2 बड़े चमच्च घी,1 कप दूध – लौ फैट,नमक – स्वाद अनुसार,1 इंच अदरक – पतला काट ले,2 बड़े चमच्च क्रीम
Time in minutes: 40 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: जैन स्टाइल दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल और राजमा को रत भर भिगो दे. इन्हे एक प्रेशर कुकर में 2 से 3 कप पानी के साथ डाले और 3 सिटी आने तक पका ले. 3 सिटी आने के बाद 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे. पकने के बाद थोड़ा मैश अलग से रख दे. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर डाले और उसकी प्यूरी बना ले. अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें दाल चीनी, लॉन्ग, बड़ी इलाइची डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकाए। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। अब इसमें टमाटर प्यूरी, हरी मिर्च डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अदरक पाउडर डाले और पकने दे. अब इसमें पकी हुई दाल, नमक और प्रयोग अनुसार पानी डाले। 10 से 15 मिनट के लिए पका ले. इसके बाद इसमें दूध डाले और उबाला आने दे. बनाने के बाद अदरक और क्रीम से गार्निश करें और परोसे। जैन स्टाइल दाल मखनी को मसाला रोस्टेड आलू और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।