Skip to main content
Indian Food Recipes

#8907 – Coriander Tamarind Millet Rice Recipe – Coriander Tamarind Millet Rice Recipe

By July 25, 2024No Comments

Ingredients: 1/2 कप फॉक्सटेल मिलेट,2 हरी मिर्च,1 सुखी लाल मिर्च,8 कढ़ी पत्ता,3 कली लहसुन,6 टहनी हरा धनिया – काट ले,1/4 छोटा चमच्च जीरा पाउडर,1/4 छोटा चमच्च राइ,1/2 छोटा चमच्च उरद दाल,1/2 छोटा चमच्च चना दाल,2 बड़े चमच्च मूंगफली,हींग – चुटकी भर,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,इमली का पेस्ट – स्वाद अनुसार,तेल – प्रयोग अनुसार,नमक – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 30 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian

Instructions: धनिया इमली मिलेट राइस रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में 1/2 कप मिलेट डाले 1 कप पानी के साथ. मिलेट के अच्छी तरह से पक जाने तक पका ले. गैस बंद करें और 2 मिनट के लिए अलग से रख दे. एक बाउल में निकाल ले और ठंडा कर ले. एक मिक्सी जार में धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, लहसुन, इमली का पेस्ट, नमक डाले और पेस्ट बना ले. अलग से रख ले. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल, चना दाल, मूंगफली डाले और सुनहर होने तक पका ले. सुनहरा होने के बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। 20 सेकण्ड्स बाद इसमें पिसा हुआ हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले. अगर ज्यादा सुख रहा हो तो हल्का सा पानी छिड़के। अब इसमें पके हुए मिलेट डाले और अच्छी तरह से मिला ले. नमक डाले और फिर से मिला ले. हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। धनिया इमली मिलेट राइस रेसिपी को बूंदी रायता या तड़का रायता और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply