Skip to main content
Indian Food Recipes

#8868 – Green Moong Dal Makhani (Recipe In Hindi)

By June 28, 2024No Comments

Ingredients: 1 कप हरी मूंग दाल,1 टमाटर – प्यूरी बना ले,1 इंच अदरक – कस ले,2 हरी मिर्च – बारीक काट ले,1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1/2 छोटा चमच्च जीरा पाउडर,1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च – क्रश कर ले,1 छोटा चमच्च इलाइची पाउडर,1 छोटा चमच्च तेल,1/4 कप क्रीम,5 टहनी हरा धनिया – बारीक काट ले,नमक – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: हरी मूंग दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3 कप पानी में 2 घण्टे के लिए भिगो दे. इस दाल को प्रेशर कुकर में पानी, नमक के साथ डाले। 3 सिटी आने तक पकाए। गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें अदरक डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पकने दे. 1 मिनट के बाद इसमें दाल और थोड़ा पानी डाले. कढ़ाई को ढके और 15 मिनट तक पकने दे. 10 मिनट के बाद इसमें क्रीम और हरा धनिया डाले. मिला ले और 5 मिनट और पकने दे.  हरी मूंग दाल मखनी को भिंडी मसाला और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply