Ingredients: 1 कप कुलीथ दाल – अंकुरित,1 कप गाजर – 1/2 इंच की स्टिक में काट ले,1 कप लौकी – 1/2 इंच की स्टिक में काट ले,1 टमाटर – काट ले,10 छोटे प्याज – आधा कर ले,1 कप इमली का पानी,2 छोटे चम्मच सांबर पाउडर,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,1 छोटा चम्मच तिल का तेल,1 छोटा चम्मच राइ,4 सुखी लाल मिर्च,1/4 छोटा चम्मच हींग,2 टहनी कढ़ी पत्ता
Time in minutes: 30 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Diabetic Friendly
Instructions: अंकुरित कोल्लु सांबर रेसिपी बनाने के लिए, सबसे पहले अंकुरित कुलीथ/कोल्लु दाल को प्रेशर कुकर में 3 कप पानी के साथ डाले और 6 सिटी आने तक पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे.प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और दाल को थोड़ा मैश कर ले. एक बाउल में निकाले और अलग से रख ले. उसी प्रेशर कुकर में गाजर, लौकी, इमली का पानी, सांबर पाउडर, छोटे प्याज, हल्दी पाउडर, टमाटर, नमक डाले और 2 सिटी आने तक पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर को निकाल ले. कुकर खोले और इसमें कुलीथ/कोल्लु दाल, इमली का पानी डाले और उबलने दे. उबाला आने के बाद गैस बंद करदे। एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राय, सुखी लाल मिर्च डाले और राय को तड़कने दे. अब इसमें हींग, कढ़ी पत्ता डाले डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. इस तड़के को सांबर में डाले और मिला ले. परोसे। अंकुरित कोल्लु सांबर रेसिपी को चावल, चाउ चाउ थोरन और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।