Skip to main content
Indian Food Recipes

#868 – Kadhai Tofu Sabji (Recipe in Hindi)

By February 15, 2023No Comments

Ingredients: 250 ग्राम टोफू – काट ले,1 शिमला मिर्च (हरी) – काट ले,1 प्याज – काट ले,1 छोटा चमच्च लहसुन – पेस्ट,1 छोटा चमच्च अदरक – पेस्ट,2 टमाटर – उबालकर,1 छोटा चमच्च जीरा,1 छोटा चमच्च कसूरी मेथी – क्रश कर ले,1 बड़ा चमच्च तेल,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1/2 छोटा चमच्च शक्कर,नमक – स्वाद अनुसार,हरा धनिया – प्रयोग अनुसार,2 छोटा चमच्च धनिये के बीज,5 पूरी काली मिर्च,1 छोटा चमच्च सौंफ,1 छोटा चमच्च जीरा,1 छोटा चमच्च अनारदाना,4 सुखी लाल मिर्च,1 तेज पत्ता,1 बड़ी इलाइची,1/2 teaspoon अमचूर

Time in minutes: 25 Servings: 3 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: कढ़ाई टोफू बनाने के लिए सबसे पहले हम मसाला बनाएँगे। एक छोटी कढ़ाई में धनिये के बीज, काली मिर्च, जीरा, सुखी लाल मिर्च, तेजपत्ता और बड़ी इलाइची डाले। 30 सेकण्ड्स तक सेक ले और उसे ठंडा होने के लिए अलग से रख दे. अब इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में अनारदाना और अमचूर पाउडर के साथ डाले। पीस ले और अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और प्याज डाले. प्याज के नरम होने तक पकाए और फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डाले। 1 मिनट बाद हल्दी पाउडर, टमाटर की प्यूरी डाले और 2 मिनट तक पकने दे.अब इसमें 2 बड़े चमच्च पिसा हुआ मसाला और कसूरी मेथी डाले। शिमला मिर्च डाले और 1 मिनट तक पकने दे. अब टोफू, नमक और शक्कर डाले। मिला ले और अगले 2 मिनट तक पकने दे.अब हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। कढ़ाई टोफू को दाल मखनी और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply