Ingredients: तेल – प्रयोग अनुसार,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1/2 छोटा चमच्च राइ,1/4 छोटा चमच्च हींग,1 तेज पत्ता,1 सुखी लाल मिर्च,2 लॉन्ग,1 बड़ी इलाइची,2 इलाइची,1 प्याज – बारीक काट ले,1/2 बड़ा चमच्च अदरक – पेस्ट बना ले,1/2 बड़ा चमच्च लहसुन – पेस्ट बना ले,1/4 कप टमाटर प्यूरी,1 टमाटर – काट ले,1/4 कप हरे मटर – उबालकर मैश कर ले,1 कप पनीर – चुरा कर ले,हरा धनिया – थोड़ा,1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 स्टार अनीस,1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर,1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,नमक – प्रयोग अनुसार,पानी – प्रयोग अनुसार
Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Dinner Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: पनीर भुर्जी ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, राइ, तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च, बड़ी इलाइची, इलाइची और हींग डाले। 15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकने दे. 2 मिनट बाद इसमें टमाटर और टमाटर की प्यूरी डाले। कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट तक पकने दे. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाले। 5 मिनट तक पकने दे. 5 मिनट के बाद इसमें पनीर और पानी डाले। सबको मिला ले और 6 से 8 मिनट तक पकने दे. अब इसमें उबले हुए हरे मटर डाले, मिलाए, कढ़ाई को ढके और अगले 3 से 5 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। पनीर भुर्जी ग्रेवी को पालक रायता और तवा पराठे के साथ रात के खाने के लिए परोसे।