Ingredients: 500 ग्राम्स कच्चा टमाटर – काट ले,तेल – प्रयोग अनुसार,1 छोटा चमच्च जीरा,1 छोटा चमच्च राइ,1/2 छोटा चमच्च हींग,1 सुखी लाल मिर्च – तोड़ ले,2 हरी मिर्च – काट ले,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1-1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर,1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर,1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर,1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर,2 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी,नमक – स्वाद अनुसार
Time in minutes: 40 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegan
Instructions: हरे टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए, एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें हींग, राइ, जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। अब इसमें कटे हुए कच्चे टमाटर, हरी मिर्च डाले और मिला ले. तेज आंच पर टमाटर के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले। सबको मिला ले और धक् ले. 3 से 5 मिनट तक पकाए और फिर कसूरी मेथी डाले। मिलाए और गरमा गरम परोसे। हरे टमाटर की सब्ज़ी को दाल तड़का, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।