Skip to main content
Indian Food Recipes

#7380 – Lemongrass Tomato Corn Soup Recipe – Lemongrass Tomato Corn Soup Recipe

By August 7, 2022No Comments

Ingredients: 4 टमाटर – हरे,2 टमाटर – लाल,1 कप स्वीट कॉर्न,4 कप वेजिटेबल स्टॉक,1 प्याज – लाल,1 इंच अदरक,2 कली लहसुन,2 बड़े चम्मच ओलिव का तेल,1 बड़ा चम्मच लेमन ग्रास – पीस ले,1 छोटा चम्मच ऑरेगानो,1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच करी पाउडर,1 टहनी थाई बेसिल के पत्ते,नमक – स्वाद अनुसार,काली मिर्च पाउडर,मक्खन – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Appetizer Diet: Vegetarian

Instructions: लेमनग्रास टोमेटो कॉर्न सूप रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन, बेसिल के पत्ते, लेमोंग्रस को काट ले और अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अदरक, लहसुन डाले और प्याज के नरम और सुनहरा होने तक पका ले. इसमें बेसिल, ऑरेगैनो, लेमोंग्रस, करी पाउडर डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें टमाटर, कॉर्न डाले और 5 मिनट के लिए और पका ले. अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक डाले, मिलाए और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद, आंच कम करें और 15 मिनट के लिए पकने दे. अब हैंड ब्लेंडर ले और अच्छी तरह से फेट ले. इसमें बेसिल के पत्ते तोड़ के डाले और मिला ले. स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च डाले और मिला ले. परोसे। लेमनग्रास टोमेटो कॉर्न सूप को होल वीट रोसमरी फ़ोक्केशिया ब्रेड के साथ रात के खाने या शाम के स्नैक के लिए परोसे.

Leave a Reply