Ingredients: 1 कप ब्राउन राइस – 30 मिनट के लिए भिगो दे,1 कप पिली मूंग दाल – 30 मिनट के लिए भिगो दे,1 कप छोटे प्याज – काट ले,1 छोटा चमच्च सौंफ,1/4 कप नारियल का दूध,नमक – स्वाद अनुसार,1 कप पालक,1 हरी मिर्च,1 इंच अदरक,2 कली लहसुन,1 छोटा चमच्च जीरा,1 टहनी कढ़ी पत्ता,1 इंच दाल चीनी,3 बड़ा चमच्च मूंगफली,2 सुखी लाल मिर्च,हींग – चुटकी भर
Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Dinner Diet: Vegetarian
Instructions: पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को 1/2 कप पानी में डाले और प्यूरी बना ले. अब एक प्रेशर कुकर में तेल डाल दे. इसमें प्याज और सौंफ डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। इसमें पालक डाले और 5 से 6 मिनट तक पका ले. अब इसमें चावल, 2 कप पानी डाले और मिला ले. 1 मिनट बाद इसमें नारियल का दूध और नमक डाले। कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे.अब तड़का बनाने के लिए, एक तड़का पैन में तेल डाले। अब इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता, हींग, दालचीनी डाले। अब इसमें सुखी लाल मिर्च और मूंगफली डाले और मूंगफली को सुनहरे होने तक पकाए। इस तड़के को खिचड़ी में डाले और परोसे। पालक खिचड़ी को बूंदी रायता और पापड़ के साथ रात के खाने के लिए परोसे।