Skip to main content
Indian Food Recipes

#6205 – Moong Dal Ke Kebab Recipe – Moong Dal Kebab Recipe

By June 15, 2022No Comments

Ingredients: 1 कप हरी मूंग दाल – रात भर भिगो ले,2 बड़े चम्मच घी,5 कली लहसुन – पीस ले,1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच जीरा,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर,1/2 कप हंग दही,नमक – स्वाद अनुसार

Time in minutes: 30 Servings: 2 Course: Appetizer Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: मूंग दाल के कबाब रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को रात भर भिगो ले. अब एक सॉसपैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे. जीरा के तड़कने के बाद इसमें मूंग दाल, नमक डाले और मिला ले. दाल को मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पका ले. अब इसे एक बाउल में निकाले और ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और अच्छी तरह से पीस ले. इस पाउडर को एक बाउल में निकाल ले.अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले.मिलाने के बाद इसमें हंग दही डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अब इसके 10 हिस्से कर ले और गोल गोल बॉल बना ले. अब अपने हाथो के बिच में दबाकर फ्लैट कर ले. एक तवा पर तेल गरम करें। इसमें कबाब डाले और दोनों तरह से सुनहर भूरा होने तक पका ले. किचन पेपर पर निकाले और परोसे।  मूंग दाल के कबाब रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ परोसे. 

Leave a Reply