Ingredients: Salt – as per taste, 1 cup of arhar dal, 1/2 tsp turmeric powder, 1 onion – chopped, 1 tomato – chopped, 1 tbsp ghee, 2 sprig of green coriander, 1 green chilli, 1 inch ginger, 6 buds Garlic, 1 tsp cumin seeds, 1 tbsp coriander seeds, 2 dry red chilies, 1/2 inch lentil sugar, 2 long, 4 whole black peppers, 1 tsp khus khus, 1 tsp ghee, 1/2 tsp cumin
Time in minutes: 30 Servings: 4 Course: Main Course Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: तुवर नी दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले तुवर दाल को 2 कप पानी में धो कर भिगो ले।मसाला बनाने के लिए, एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सुखी लाल मिर्च, जीरा, धनिये के बीज, दालचीनी, लॉन्ग, पूरी काली मिर्च, खुस खुस डाले और पेस्ट बना ले. एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें प्याज डाले और उनके सुनहरे भूरा होने तक पका ले. इसमें टमाटर डाले और उनके पक जाने तक पकाए। इसमें कम से कम 5 मिनट लगेंगे। इसमें अब पिसा हुआ मसाला डाले और 10 मिनट तक पका ले. 10 मिनट के बाद इसमें दाल के साथ 1 कप पानी डाले और कुकर बंद कर दे. 4 से 5 सिटी आने तक पकाए और कुकर बंद कर दे.प्रेशर अपने आप निकलने दे. दाल को एक बाउल में निकाल ले.तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले, 15 सेकण्ड्स तक पकाए और गैस बंद कर दे.इस तड़के को दाल में डाले, मिलाए और परोसे। तुवर नी दाल रेसिपी को भिंडी मसाला, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।