Ingredients: 500 gm chicken, 1 potato – boil, 1 chakundar – boil, coriander leaves – little, curry leaves – little, 2 green chillies – finely chopped, 1-1 / 2 tsp ginger garlic paste, 1-1 / 2 tsp cumin seeds, 1 tsp garam masala powder, 1 tsp red chili powder, salt – as per taste, 1 tsp whole black pepper – grind, oil – as per use, 1 cup bread crumbs
Time in minutes: 50 Servings: 4 Course: Appetizer Diet: High Protein Non Vegetarian
Instructions: बीटरूट चिकन कटलेट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें नमक, काली मिर्च डाले और उबलने दे. उबाला आने के बाद इसमें चिकन डाले और 20 मिनट के लिए पकने दे. चिकन पक जाने के बाद, उसे ठंडा होने के लिए अलग से रख दे. ठंडा होने के बाद चिकन को कस ले और अलग से रख दे. अब एक बाउल में आलू को मैश कर ले. इसमें बीटरूट को कस ले और मिला ले.इसमें चिकन, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, कढ़ी पत्ता, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले. नमक डाले और फिर से मिला ले.अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले और गोल बॉल बना ले. इनको अपने हाथो के बिच में दबाए और फ्लैट कर ले. अब एक तवा पर तेल गरम करें। इस पर कटलेट रखें और दोनों तरफ से भूरा सुनहरा होने तक पका ले. अब एक किचन पेपर पर निकाले ताकि वो अधिक तेल सोख ले. परोसे। बीटरूट चिकन कटलेट रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।