Ingredients: 500 ग्राम भिंडी – छोटा काट ले,1 प्याज – काट ले,1 टमाटर – काट ले,1 इंच अदरक – काट ले,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,1 कप दही,1 बड़ा चम्मच बेसन,1 छोटा चम्मच सौंफ,1 छोटा चम्मच जीरा,1 छोटा चम्मच कलोंजी के बीज,1 छोटा चम्मच राइ,1 छोटा चम्मच अजवाइन,मेथी के दाने,3 सुखी लाल मिर्च
Time in minutes: 55 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Vegetarian
Instructions: दही अचारी भिंडी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम अचारी मसाला बनाएंगे। एक कढ़ाई को गरम कर ले. इसमें राइ, जीरा, सौंफ, कलोंजी, अजवाइन, मेथी के दाने, सुखी लाल मिर्च डाले और 2 से 3 मिनट के लिए सेक ले.ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पाउडर बना ले. एक बाउल में निकाले और अलग से रख ले. अब भिंडी को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर ले. किचन टॉवल ले और भिंडी को सुखा ले. छोटा छोटा काटे और अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें भिंडी, थोड़ा नमक डाले और नरम होने तक पका ले. भिंडी को निकाले और अलग से रख दे. उसी कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले. अब इसमें अदरक डाले और सुनहरा होने तक पका ले.अदरक के सुनहर होने के बाद टमाटर डाले और नरम होने तक पका ले. टमाटर के नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अचारी मसाला पाउडर, नमक डाले और 3 मिनट तक पकने दे. तब तक एक बाउल में दही, बेसन डाले और अच्छी तरह से मिला ले. ध्यान रखें कोई गाठे न रहे. अब इस मिश्रण को कढ़ाई में डाले और मिलाते रहे. अब इसमें भिंडी डाले, मिलाए, कढ़ाई को ढके और 2 से 3 मिनट तक पकने दे. अब गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। दही अचारी भिंडी रेसिपी को पालक दाल, फुल्का और खमंग ककड़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।