Ingredients: 1 कप हरी मूंग दाल – या मसूर दाल,1 प्याज – पतला काट ले,1 छोटा चमच्च अदरक – कस ले,1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 टमाटर – बारीक काट ले,नमक – स्वाद अनुसार,1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस,1 कप हरा धनिया – बारीक काट ले,1 बड़ा चमच्च घी,1/2 छोटा चमच्च जीरा,1 हरी मिर्च – काट ले
Time in minutes: 40 Servings: 3 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: पंजाबी दाल तड़का बनाने के लिए पहले दाल के साथ हल्दी पाउडर, प्याज, टमाटर, अदरक, नमक और 2 कप पानी डाले। 3 सिटी आने तक पकाए और अपने आप प्रेशर निकलने दे. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा, हरी मिर्च डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. यह तड़का दाल में डाल दे और मिला ले. इसमें निम्बू का रस डाले और हरे धनिये से गार्निश करें। पंजाबी दाल तड़का को पनीर मसाला, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.