Ingredients: 2 कप मूंगफली – रोस्ट कर कर छील ले,1-1/2 छोटा चम्मच जीरा,1 प्याज – काट ले,1 बड़ा चम्मच सांबर पाउडर,2 बड़े चम्मच इमली का पेस्ट,4 टहनी हरा धनिया – बारीक काट ले,1 टमाटर – काट ले,1 टहनी कढ़ी पत्ता,2 बड़े चम्मच तेल,2 सुखी लाल मिर्च,1 छोटा चम्मच राइ
Time in minutes: 40 Servings: 4 Course: Lunch Diet: High Protein Vegetarian
Instructions: वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले. बचा हुआ पानी फेक दे और मूंगफली को अलग से रख दे. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले. नरम होने के बाद एक बाउल में निकाल ले. अब उसी कढ़ाई में आधी उबली हुइ मूंगफली, जीरा, इमली का पेस्ट, तले हुए प्याज, हरा धनिया, सांबर पाउडर एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को बचे हुए मूंगफली के साथ कुकर में डाले। इसमें नमक, टमाटर, 1 कप पानी डाले और 3 से 4 मिनट तक पका ले. अब तड़के के लिए, तड़का पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे. तड़कने के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. इससे सांबर में डाले और मिला ले. वेरुसेनेगा सांबर रेसिपी को दिन के खाने के लिए चाउ चाउ थोरन, चावल और पापड़ के साथ परोसे।