Skip to main content
Indian Food Recipes

#11836 – Veg Chilli Milli (Recipe In Hindi)

By July 6, 2024No Comments

Ingredients: 1 कप गोबी – बारीक कटी हुई,1 गाजर – पतली कटी हुई,1 हरी शिमलामिर्च – पतली कटी हुई,4 टमाटर,1/2 कप हरा मट्टर,3 बड़ा चमच्च काजू,2 बड़ा चमच्च तेल,1 तेज पत्ता,2 इलाइची – हरी,1 इलाइची – काली,2 लवंग,1 इंच दालचीनी,1 प्याज – बारीक कटा हुआ,1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट,1/2 बड़ा चमच्च हल्दि,1 बड़ा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर,3 to 4 हरी मीर्च – चीरि हुई,1-1/2 कप पानी,1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी,1/4 बड़ा चमच्च गरम मसाला पाउडर,हरा धनिया – छोटी डली,1/4 बड़ा चमच्च शक्कर,3 बड़ा चमच्च क्रीम,नमक – स्वादानुसार

Time in minutes: 60 Servings: 4 Course: Dinner Diet: Vegetarian

Instructions: चिल्ली मिली बनाने के लिए सबसे पहले, काजू को 1/4th कप गरम पानी में 20-25 मिनट तक भिगोलें। 25 मिनट बाद काजू को पानी से निकालकर अदरक और टमाटर के साथ पीसकर पेस्ट में बनाले।एक कड़ाई में हल्का सा तेल गरम करे और उसमे तेज पत्ता, हरी इलाइची, काली इलाइची, लवंग और दालचीनी डालकर उन्हें पकने दे।अब कटे हुए प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को इसमें मिलाकर, माध्यम आँच पर पकाए जब तक अदरक लहसुन की गंद चली न जाए और प्याज हल्के से भूरे न हो जाए।    इसमें टमाटर काजू का पेस्ट डालकर अछे से मिलाले, फिर हल्दि, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाले।   हरी मिर्च डालकर माध्यम आँच पर तब तक पकाए जब तक तेल अलग न हो जाए। गोबी, गाजर, शिमलामिर्च और हरा मट्टर को मसाले के साथ मिलाकर 5-6 मिनट तक पकाले।    अब पानी और नमक डालकर इसे ढक ले। माध्यम आँच पर सब्ज़ी अच्छी तरह पकने तक पकाए। अगर ज़रुरत हो तो थोड़ा और पानी मिलाले पर ध्यान रखे की ग्रेवी पतली न हो।  एक बार सब्ज़िया पक जाए, उसमे गरम मसाला, कसूरी मेथी और शक्कर डालकर, अच्छे से मिलाले।  कुछ देर पकाले और फिर मलाई डाले और धनिया के साथ गार्निश करले।  चिल्ली मिली को बूंदी राइता और तवा पराठा के साथ भोजन में परोसे।

Leave a Reply