Ingredients: 1 कप सूखा नारियल – बारिक काट ले,2 हरी मिर्च – बारिक काट ले,1/4 कप रोस्टेड चना दाल,नारियल का पानी – प्रयोग अनुसार,काला नमक या सेंधा नमक – स्वाद अनुसार,1 छोटा चमच्च नारियल का तेल,1/2 छोटा चमच्च राइ,1/4 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल (split),5 कढ़ी पत्ता,1 सुखी लाल मिर्च,1 Kashmiri dry red chilli
Time in minutes: 20 Servings: 2 Course: Side Dish Diet: Vegetarian
Instructions: नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में सूखा नारियल, हरी मिर्च, रोस्टेड चना दाल, नारियल का पानी, सेंधा नमक डाले और पीस ले. स्मूथ पेस्ट बना ले. बन जाने के बाद इस चटनी को एक बाउल में निकाल ले.अब एक तड़का पैन में नारियल का तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें उरद दाल, कढ़ी पत्ता, कश्मीरी लाल मिर्च डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद कर दे. इस तड़के को चटनी में डाले और मिला ले. परोसे। नारियल की चटनी को घी रोस्ट डोसा और कीरई सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।