Skip to main content
Indian Food Recipes

#10803 – Hariyali Matar Recipe

By August 2, 2024August 15th, 2024No Comments

Ingredients: 2 कप हरे मटर – भाप ले,1/2 कप पनीर – छोटा छोटा काट ले,1 छोटा चम्मच जीरा,हींग  – चुटकी भर,1 बड़ा चम्मच तेल,नमक – स्वाद अनुसार,2 कप हरा धनिया,2 हरी मिर्च,5 कली लहसुन,1 इंच अदरक,1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस

Time in minutes: 20 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: हरियाली मटर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हरे मटर को अच्छी तरह से धो ले. इन्हे स्टीमर में भाप ले और अलग से रख दे. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, निम्बू का रस, थोड़ा पानी डाले और पीस ले. अलग से रख दे.अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें हींग, जीरा डाले और तड़कने दे. अब इसमें हरा धनिया मसाला डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें हरे मटर, नमक, 1 कप पानी डाले, मिलाए और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें पनीर डाले और अच्छी तरह से मिला ले.2 मिनट के लिए पका ले और गैस बंद कर ले. परोसे। हरियाली मटर रेसिपी को दाल तड़का, लौकी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

Leave a Reply