Ingredients: 15 टहनी हरा धनिया,1/4 कप सफ़ेद उरद दाल,5 सुखी लाल मिर्च,हींग – चुटकी भर,20 ग्राम इमली,2 बड़े चम्मच नारियल – ताज़ा,1/2 छोटा चम्मच तेल,नमक – स्वाद अनुसार
Time in minutes: 15 Servings: 4 Course: Side Dish Diet: Vegetarian
Instructions: कोथामली थोवयल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें उरद दाल डाले और सुनहरा होने तक पका ले. अलग से रख दे.उसी कढ़ाई में सुखी लाल मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक सेक ले. अलग से रख दे. अब हरे धनिये को कढ़ाई में डाले और नरम होने तक पका ले. गैस बंद कर दे. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में दाल, सुखी लाल मिर्च, हरा धनिया, नमक, इमली का पेस्ट, हींग, नारियल डाले और पीस कर पाउडर बना ले. परोसे। कोथामली थोवयल रेसिपी को लोबिया सांबर, चाउ चाउ थोरन, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।