Ingredients: 4 आलू – उबाले,1 प्याज – पतला काट ले,4 हरी मिर्च – बारीक काट ले,1/2 इंच अदरक – कस ले,2 कली लहसुन – कस ले,6 काजू – काट ले,1 छोटा चमच्च बेसन,1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,नमक – स्वाद अनुसार,4 टहनी हरा धनिया – बारीक काट ले,2 छोटे चमच्च तिल का तेल,1/2 छोटा चमच्च राइ,1/4 छोटा चमच्च चना दाल,1 टहनी कढ़ी पत्ता
Time in minutes: 70 Servings: 4 Course: Lunch Diet: Vegetarian
Instructions: तमिल नाडु स्टाइल आलू मसियल बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, चना दाल, कढ़ी पत्ता डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें प्याज, हल्दी पाउडर, नमक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. 1/2 कप पानी कढ़ाई में डाले और मिला ले. उसी बिच एक कटोरी में बेसन और 1/4 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले. इस घोल को कढ़ाई में डाले और 5 मिनट के लिए पकने दे. अब इसमें आलू डाले और अगले 8 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। तमिल नाडु स्टाइल आलू मसियल को पूरी और पालक रायते के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे.