Skip to main content
Indian Food Recipes

#10638 – Vali Bhajji Ambat (Recipe In Hindi)

By September 2, 2022No Comments

Ingredients: 2 कप पालक – मालाबार,1/2 कप अरहर दाल,1 प्याज – बारीक काट ले,1 टमाटर – काट ले,30 ग्राम इमली – पानी में मिलाके जूस निकाल ले,1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर,1 छोटा चमच्च गुड़ – पाउडर बना ले,नमक – स्वाद अनुसार,1/2 कप नारियल – कस ले,1 बड़ा चमच्च धनिये के बीज – रोस्ट कर ले,4-5 सुखी लाल मिर्च,1 छोटा चमच्च राइ,4 कली लहसुन – कस ले,तेल – प्रयोग अनुसार

Time in minutes: 55 Servings: 4 Course: Dinner Diet: High Protein Vegetarian

Instructions: वाली भाजी अंबट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिये के बीज, सुखी लाल मिर्च, नारियल डाले। 20 सेकण्ड्स तक पकाए और गैस बंद कर दे. मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले.  पालक को धो ले और काट ले. प्रेशर कुकर में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और 1 मिनट तक पका ले. 1 मिनट के बाद इसमें इमली का पानी, अरहर दाल, पालक, टमाटर डाले, मिलाए और 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे. दाल को अच्छे तरह से मिला ले. अगर थोड़ा और पानी डालना है, डालकर अच्छी तरह से मिला ले. एक कढ़ाई में पिसा हुआ मिश्रण और दाल का मिश्रण डाले। उबाला आने के बाद इसमें गुड़ डाले और मिला ले. 3 से 4 मिनट के लिए और पकने दे. एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, लहसुन डाले और 1 मिनट तक पकने दे. इस मिश्रण को दाल में डाले और मिला ले. वाली भाजी अंबट को वेंगना काप और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Leave a Reply