Ingredients: 1 gourd – grated, 1 onion – big, 2 tomatoes, 1 tablespoon ginger garlic paste, 1 tablespoon cumin seeds, 1 tablespoon red chili powder, 1/2 tablespoon turmeric powder, 1 tablespoon garam masala powder, salt – according to taste, oil – as per use, sugar – a pinch, coriander – to garnish
Time in minutes: 45 Servings: 4 Course: Dinner Diet: Diabetic Friendly
Instructions: लौकी भरता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील कर कस ले. इसको अलग से रख दे.अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक पकने दे.इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और नरम होने तक पकाए। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकाए। इसमें कसी हुई लौकी डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और लौकी को माध्यम आंच पर पकने दे. इसमें नमक डाले और थोड़ा पानी डाले।लौकी को पकने दे. इसमें गरम मसाला डाले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे. नमक देखे और पकाए। पकने के बाद गैस बंद करें और हरा धनिया और शक्कर डाले। मिलाए और परोसे। लौकी भरता को लहसुनि दाल, पालक रायता और फुल्के के साथ परोसे।